नगर के ट्रेवल्स संचालक की मौत, फंदे पर लटका हुआ मिला शव।

(कालाहीरा न्यूज)

दीपका। नगर के एक ट्रेवल्स संचालक युवक की फंदे पर लटकते हुआ शव मिला है।
मृतक का नाम कमलेश जायसवाल पिता भागीरथी जायसवाल मूल निवासी असोंदा वर्तमान में बेलटिकरी बसाहट में रहता था।जो आधी रात को लगभग 12बजे अपनी बुलेट से घर लौटा और सुबह जब ड्राइवर गाड़ी बुकिंग पर जाने के लिए चाबी लेने दरवाजा खटखटाया दरवाजा नही खोलने पर बगल में रह रहे बड़े भाई पुरषोत्तम जायसवाल को जब बताया गया तब उसने ऊपर छत पर बने रूम में उसका शव फंदे पर लटकते देखा ।उपस्थित ड्राइवर और अन्य लोगो की मदद से मकान का (छत )शीट तोड़कर अंदर प्रवेश किए । मृतक के पिताजी एसईसीएल दीपका में कार्यरत है और मृतक ट्रेवल्स एजेंसी चलाता था।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *