सड़क दुर्घटना में घायल प्रगति नगर दीपका का युवक संदीप साहू का निधन।

(कालाहीरा न्यूज )

दीपका। प्रगतिनगर दीपका निवासी युवक संदीप साहू का अपोलो अस्पताल बिलासपुर में निधन हो गया जिसका अंतिम संस्कार गृह ग्राम शीश पाली में होगा।
नगर के होनहार युवक संदीप 19दिसंबर को बिलासपुर जाते वक्त तिवारता के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था राह चलते लोगों ने 112 की मदद से उसे अस्पताल दाखिल कराया था जिसका इलाज अपोलो अस्पताल बिलासपुर में चल रहा था बीते रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई संदीप साहू के पिता बलराम साहू पैरालिसिस से पीड़ित है उनके इकलौते पुत्र की मृत्यु की खबर से नगर में शोक का माहौल व्याप्त है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *