दीपका में पति पत्नी एक साथ विदा हुवे दुनिया से एक ही चिता में हुआ अंतिम संस्कार।

(कालाहीरा न्यूज )
दीपका। प्रगतिनगर दीपका में पति की मौत के 24 घंटे के अंदर ही पत्नी की भी जान चली गई। इसके बाद दोनों की शव यात्रा साथ निकली और अंतिम संस्कार एक ही चिता पर हुआ। ये मंजर देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। दंपति की शादी को 72 साल हो चुके थे ।

यह घटना प्रगति नगर दीपका की है । एसईसीएल दीपका क्षेत्र में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है उनके पिता वशिष्ठ नारायण की बुधवार को अस्वथता के कारण मृत्यु हो गई चूंकि वह बिहार प्रांत से थे और अंतिम संस्कार के लिए उनके रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा था इस दौरान उनका पार्थिव शरीर गेवरा नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के शव गृह में रखा गया था पति की मौत से व्यथित रामादेवी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और 24 घंटे के भीतर ही उसकी भी मृत्यु हो गई परिजनों और रिश्तेदारों ने दोनों की शव यात्रा साथ-साथ निकली और एक ही चिता में अंतिम संस्कार कर उनका अंतिम विदा दी। 72 साल की वैवाहिक जीवन गुजरने के बाद एक साथ इस लोक से विदा होने की घटना को लोग खास मान रहे हैं
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *