चुनाव हो चुके है अब नतीजों की बारी है कहा कौन जीतेगा अब यह तो 3 तारीख को ही पता चलेगा अब इंतजार भी समाप्त होने को है,ऐसे में हार जीत को लेकर समर्थको की धड़कने तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस समर्थक चौक चौराहों पर हार जीत को लेकर भिड़ते नज़र आ रहे है। दोनो अपनीअपनी जीत पर अड़े हुवे है।हजार रुपए से लेकर लाखो रुपए के दांव लगाए जा रहे है। हालांकि ऐसे गांव की कोई रिकॉर्ड नहीं होते मौखिक ही होते हैं लेकिन मध्य प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें बाकायदा स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट कर ₹100000 का दांव लगाया गया है। शर्त नामा के मुताबिक ₹50 के स्टांप पेपर में दोनों पक्ष की और सेहत तय किया गया है कि अगर बीजेपी जीतती है तो कांग्रेस के पक्षकार को भाजपा के पक्षकार को एक लाख रुपए का चेक दिया जाएगा और ठीक विपरीत अगर कांग्रेस जीती है तो भाजपा के पक्ष कर कांग्रेस के पक्षकार को ₹100000 का चेक देगा उक्त चेक हस्ताक्षर करके तीसरे व्यक्ति के पास जमा कर दिया गया है इस तरह यह सच पुख्ता हो चुका है अब देखना यह है कि यह चेक किसके हाथ में जाता है। बहरहाल यह अपने तरह का एक नया मामला है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।