डीजल चोरी के वायरल वीडियो पर दीपका पुलिस की जबरजस्त कार्रवाई,पुलिस महकमा बधाई का पात्र ।

दीपका। दीपका पुलिस ने डीजल चोरी के वायरल वीडियो पर जबरदस्त कार्यवाही करते हुए वाहन मालिक के घर से डीजल सहित चोरी में प्रयुक्त वहां को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है। आमतौर पर पुलिस किसी अपराधियों को गिरफ्तार करने में या अपराध पर कार्यवाही करने से पहले रिपोर्ट का इंतजार करती है कि इस मामले का कोई रिपोर्ट दर्ज करें उसके बाद ही पुलिस कार्यवाही करेगी किंतु दीपिका पुलिस ने ऐसा ना करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर जबरदस्त कार्रवाई की है उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल किया गया था प्रेस क्लब के एक कार्यक्रम में दीपिका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर को पत्रकारों ने उक्त वीडियो दिखाया था। साथ ही सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो खूब वायरल हो रहा था जिसे गंभीरता से लेते हुए दीपिका थाना प्रभारी एवं पदस्थ पुलिसकर्मियों ने वाहन मालिक का वाहन नंबर से पता लगाकर उनके ठिकाने पर दबिश देकर भारी मात्रा में डीजल जब्त किया है।पुलिस के इस कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा की जा रही है |

गेवरा खदान में डीजल चोरी का लाइव वीडियो

एस.ई.सी.एल. गेवरा खदान के बी-2 कोल स्टाक में लगे पीसी मशीन से लगभग 350 लीटर डीजल चोरी कर बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीडी 7191 के चालक द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 400/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने बोलेरो क्रमांक सीजी 12 बीडी 7191 को तलाश करते हुए आरोपी वाहन स्वामी अरविंद के सकुनत ग्राम कोरई थाना बाकीमोंगरा पहुंचे तब वाहन स्वामी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़े। आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए अपने एक अन्य साथी आरोपी नाजीर खान उर्फ टोबो के साथ मिलकर डीजल चोरी करना स्वीकर करने पर आरोपी के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो क्रमांक सीजी 12बीडी- 7191 एवं 04 जरीकेन में लगभग 140 लीटर डीजल एवं डीजल निकालने का पाईप जप्त किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके साथी आरोपी नाजीन खान उर्फ टोबो को ग्राम नोनबिर्रा जाकर आरोपी के मेमोरण्डम कथन के मुताबिक 5 जरीकेन में लगभग 175 लीटर डीजल जप्त किया गया है। जुमला 315 लीटर डीजल कीमती लगभग 31500 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो क्रमांक सीजी 12बीडी- 7191 आरोपियों से जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *