दीपका। एसईसीएल गेवरा परियोजना के अंतर्गत कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे के जे सिंह कंपनी केजीएम गुरमीत सिंह सिद्धू द्वारा अपने मातहत कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन कर दिया और जीएम को तत्काल हटाने की मांग को लेकर नारा बुलंद किया।
कर्मचारियों ने बताया कि वे काम कर रहें थे तब वन्हा पहुंचे और बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे बाद में पता चला कि वे हेलमेट नहीं पहनने के कारण गुस्साए हुवे थे।
अपुष्ट सूत्रों से जानकारी मिली है कि घटना के बाद तत्काल प्रबंधन ने गुरमीत सिंह को पदमुक्त कर दिया है।