(कालाहीरा न्यूज )
कोरबा। एसईसीएल के गेवरा खदान में उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब एक युवक अर्ध नग्न हालत में न्यू रेलवे साईडिंग में बंकर के समीप पड़ा मिला। युवक गंभीर रूप से झुलसा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि युवक पास से गुजरे 20 फीट ऊंचे पोल में लगे 11 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित ओएचई तार की चपेट में आया होगा। उसे डायल 112 की मदद से स्थानीय अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।





