विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता की हत्या, नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट

(कालाहीरा न्यूज )

नारायणपुर। विधानसभा चुनाव के बीच नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी। मृतक का नाम रतन दुबे था और भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य के पद पर थे। घटना कौशलनार क्षेत्र की है।
जानकारी मुताबिक, भाजपा नेता रतन दुबे आज चुनाव प्रचार के लिए कौशलनार निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने हत्या कर दी। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *