दीपका पुलिस ने किया पटाखों का जखीरा जब्त, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई।

दीपका। दीपका पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुवे दीपका से भारी मात्रा में पटाखे जब्त किया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 7 छोटा हाथी वाहनों में भरकर जब्त समान को थाना ले जाया गया है।

चुनावी सरगर्मी तेज होते ही कोरबा जिले की पुलिस मुस्तैद हो गई है और जगह-जगह छापे मार करवाई एवं धर पकड़ का सिलसिला जारी है |

छत्तीसगढ़ में चुनाव को देखते हुए अचार संहिता लगने के बाद पूरे जिले की पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है और लगभग कोरबा जिले के चारों विधानसभाके प्रत्याशी तय हो चुके हैं जिसमें निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ-साथ-साथ मुख्य राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है |

इसी सिलसिले में प्रशासन की भी बड़ी जिम्मेदारी नजर आने लगी है और प्रशासन भी कमर कसते हुए निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए अवैध कार्यों पर शिकंजा कसते जा रही है जिसमें जिले की पुलिस को भारी सफलता भी मिल रही है हर रोज सोने चांदी के जेवरों के साथ-साथ नगद रकम तथा साड़ी कपड़ों की भी जपती की जा रही है
इसी तारतम्य में जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दीपका की पुलिस भी मुस्तैद हो गई है और हर दिन मोबाइल चेकिंग पॉइंट लगाकर जगह-जगह चेकिंग किया जा रहा है जिसमें दीपका पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है ।

दीपका पुलिस के द्वारा बुधवार की दोपहर को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया जिसमें बताया जा रहा है कि दीपका के किसी व्यवसायि के यहां से पुट्ठेे के कार्टूनों से भरा बहुत सारे सामानों को जप्त किया गया है
————————————
जप्त कार्टूनों मे सामानों का खुलासा दीपका पुलिस गुरुवार को करेगी
सूत्रों से खबर मिल रही है कि जप्त कार्टूनों में फटाका हो सकता है जिसका खुलासा गुरुवार की सुबह दीपका पुलिस के द्वारा किया जाएगा
अभी पुट्ठेे से भरे कार्टूनों की जांच की जा रही है जांच के उपरांत दीपका पुलिस के द्वारा इसमें रखी हुई और जप्त सामानों की जानकारी दी जाएगी
दीपका पुलिस की इस की कारवाई की दीपका नगर वासियों के द्वारा खूब प्रशंसा की जा रही है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *