दीपका।वरिष्ठ श्रमिक नेता व यादव समाज के प्रतिष्ठित रेशमलाल यादव ने आज जनता कांग्रेस जे का हांथ थाम लिया है उनके पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के चर्चा पर अब अमल हो जायेगा कटघोरा विधान सभा से उनका चुनाव लडना तय है।वैसे भी कांग्रेस ने आरक्षित सीट पर आदिवासी उम्मीदवार को उतारकर सामान्य एवम पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा की है जिसका फायदा रेशमलाल को मिलेगा श्री यादव सदैव श्रमिक हित में कार्य करते आए है।
आज उन्हें जोगी कांग्रेस का आज कोरबा के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल के द्वारा उन्हें जनता कांग्रेस में प्रवेश कराया गया। ज्ञात हो कि उन्हें विगत कुछ दिनो से जनता कांग्रेस से विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए कहा जा रहा था। अंततः आज उन्हें आगामी विधान सभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से पार्टी का प्रत्यासी बनाने का निर्णय ले लिया गया। श्रमिक नेता श्री रेशम लाल यादव को क्षेत्र की जनता उनके जुझारू वायक्तितत्व के कारण भली भांति जानती है , इस अवसर पर जनता कांग्रेस के वरिष्ट नेता श पवन अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीप नारायण सोनी , एचएमएस के तरुण राहा, एस सी मंसूरी, लालबाबू यादव, आर एस तिवारी एवम बहुत सारे लोग उपस्थित थे।सभी ने रेशम लाल यादव को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया।