कटघोरा से पुरषोत्तम को दोबारा मौका, तानाखार से दुलेश्वरीऔर रामपुर से राठिया को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी।

छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है।इस लिस्ट में 53 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। कटघोरा से पुरुषोत्तम कंवर,  रामपुर से फूल सिंह राठिया और पाली-तानाखार से दुलेश्वरी सिदार का नाम फाइनल किया गया है। आज शाम को दूसरी सूची जारी की गई है

                     (कालाहीरा न्यूज)

रायपुर/कोरबा। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधान सभा के आगामी चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है।
कांग्रेस की दूसरी सूची में कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा के लिए फूलसिंह राठिया, कटघोरा विधानसभा के लिए मौजूदा विधायक पुरुषोत्तम कंवर एवं पाली-तानाखार विधानसभा के लिए श्रीमती दुलेश्वरी सिदार को प्रत्याशी बनाया गया है। जिले की शेष तीनों विधानसभा को लेकर  कालाहीरा ने पहले ही आँकलन लगाया था जो सही साबित हुआ है। पाली-तानाखार के विधायक मोहितराम केरकेट्टा की टिकट काटी गई है जिसके कयास शुरू से लगाए जा रहे थे। वहीं रामपुर विधानसभा से टिकट के लिए जोर लगा रहे पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर और उनके पुत्र मोहिन्दर को टिकट नहीं मिली है। जिन उम्मीदवारों को टिकट मिली है, उनके समर्थकों में हर्ष और जिन्हें टिकट नहीं मिली है, उनके समर्थकों में निराशा का भाव देखा जा रहा है। कोरबा विधानसभा के लिए पूर्व में ही विधायक व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है जिनका नाम पहली सूची में शामिल है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *