कोरबा: रविवार से लापता बालक की खरसिया में मिली लाश; मौत को लेकर परिजन उठा रहे सवाल।

(कालाहीरा न्यूज)
कोरबा। मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल नगर से ग्राम दादरखुर्द जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास रहने वाला बालक धीरज गुप्ता गत रविवार को लापता हो गया था। धीरज गुप्ता का शव कोरबा से करीब सौ किमी दूर खरसिया में मिला है। धीरज की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इस बात का पता नहीं चल सका है।
लापता बालक धीरज खरसिया कैसे पहुंचा, इस बात का भी पता नहीं चल सका है। धीरज की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। धीरज की मौत को लेकर परिवार ने किसी तरह की साजिश होने की आशंका जताई है। धीरज की मौत का राज क्या है, इस बात का पता तो पुलिस जांच के बाद ही चलेगा।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *