गेवरा खदान परिसर में सड़क हादसा:एसईसीएल कर्मी की मौत

(कालाहीरा न्यूज) राजेश साहू
दीपका।एसईसीएल गेवरा परियोजना में आज ट्रेलर की चपेट में आ जाने से एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई।
हादसा खदान परिसर के भीतर हुआ है।घटना स्थल का वीडियो लिंक में देखा जा सकता है।
सुरक्षा चौराहे के पास हुवे इस हादसे में ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बी ई 6971 रोड सेल में चलता है जिसने ड्यूटी पर खदान परिसर में मौजूद जयपाल निवासी मलगांव को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद जीएम भाटी सहित एसईसीएल के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
भाटी की बढ़ी मुसीबत
गेवरा प्रोजेक्ट के जीएम भाटी इसी माह रिटायर हो रहे है उनके कार्यकाल में कई बड़े बड़े हादसे हुवे है जातें जाते भी उन्हें एक और दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। डीजीएमएस जांच में गेवरा जीएम भाटी को भी अपना बयान दर्ज कराना होगा।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *