SBI के ग्राहक परेशान,सर्वर डाउन के चलते नही हो पा रहा है काम।

(कालाहीरा न्यूज)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कस्टमर आज सर्वर डाउन होने की वजह से भारी परेशानी का सामना कर रहे है। सर्वर डाउन की वजह से न तो यूपीआई काम कर रहा है न ही नेट बैंकिंग और न ही एटीएम योनो भी नही चल रहा है। बैंक की ओर से बीती रात को 00.40बजे से 2.10बजे तक शेड्यूल एक्टिविटी के कारण बंद रहने की सूचना अपने वेबसाइट पर दिया था जो अभी तक ज़ारी है। एसबीआई कियोस्क बैंक के संचालक आरती महतो ने बताया कि अभी तक सर्वर चालू नही हो पाया आज सेकंड सैटरडे होने के कारण बैंक भी बंद है ग्राहक भारी परेशान हो रहे है। एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्रों में भीड़ लगी है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *