Home » ताजा खबरे » छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिली टिकट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिली टिकट

प्रेमचंद पटेल कटघोरा, रामदयाल उईके पाली तानाखर और ननकी राम कंवर रामपुर से भाजपा प्रत्याशी घोषित, देखिए भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची
(कालाहीरा न्यूज)
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. यहां 90 सीटों पर 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा. इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इसी बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जानिए किस विधानसभा सीट पर बीजेपी ने किस पर लगाया दांव…
चुनाव आयुक्त ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम के साथ ही छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. यहां 90 सीटों पर 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा. इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था. इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे.
2023 विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 10 महिला उम्मीदवारों पर भी बीजेपी ने दांव लगाया है. इस तरह बीजेपी ने अब तक कुल 15 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उताराने का ऐलान किया है.
मध्य प्रदेश की तरह यहां तीन सांसदों को विधानसभा चुनाव की टिकट दी गई है. इसमें जनता पार्टी अध्यक्ष अरुण साव को लोरमी से, गोमती साय को पत्थलगांव से और जनजातीय कार्य मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत सीट से मैदान में उतारा गया है.

PRESS RELEASE–2nd List of BJP candidate for General Election to the Legislaitve Assembly of Chhattisgarh 09.10.2023

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

गांव से राष्ट्र तक गौरव की गाथा डॉ.राजय कुमार बने देवांगन समाज के पहले संस्कृत पीएचडी

(कालाहीरा न्यूज़) ग्राम कछार से राष्ट्रीय गौरव: डॉ. राजय कुमार ने संस्कृत में पीएचडी हासिल कर किया देवांगन समाज का