गौरव पथ संघर्ष समिति का धरना स्थल पर जब्ती कार्यवाही,हटाया धरना स्थल से।

गौरव पथ संघर्ष समिति का धरना स्थल पर जब्ती कार्यवाही,हटाया धरना स्थल से

(कालाहीरा न्यूज)

राजेश साहू
दीपका। 13 अगस्त से जारी गौरव पथ संघर्ष समिति के धरना स्थल पर आज प्रशासन ने कार्यवाही करते हुवे धरना स्थल पर प्रयुक्त टेंट, शामियाना एवम साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया है।धरना पर बैठे उमागोपाल एवम बंशीदास महंत को भी पुलिस ने धरना स्थल से हटा दिया है।उनको हिरासत में लिया गया है या नही स्पष्ट नहीं हुआ है उक्त कार्यवाही एसडीएम कटघोरा के निर्देश पर तहसीलदार दीपका, नगरपालिका दीपका के सीएमओ एवम थाना प्रभारी दीपका की मौजूदगी में की गई। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद थी।

विदित हो कि गौरव पथ संघर्ष समिति दीपका द्वारा पिछले13अगस्त से गौरव पथ में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे थे और इस बीच दो बार उनके द्वारा चक्का जाम भी किया गया है कल 2 अक्टूबर को भी संघर्ष समिति द्वारा चक्का जाम की चेतावनी दी गई है इसी कड़ी में उक्त कार्रवाई को देखा जा रहा है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *