हरदीबाजार महाविद्यालय में आनंद मेला का आयोजन।

(कालाहीरा न्यूज)
आज दिनांक 30 सितंबर 2023 को शासकीय ग्राम्य भारतीय महाविद्यालय हरदी बाजार में अंतरराष्ट्रीय पोषण मिलेट वर्ष 2023 मनाया गया जिसके तहत वनस्पति शास्त्र विभाग के द्वारा महाविद्यालय में मिलेट्स आनंद मेला का आयोजन किया जिसमे सभी व्यंजनों का रेसीपी डाक्टर रानू राठौर द्वारा बताया गया था एवं सहायक प्राध्यापक संजीव चौहान , कल्याण सिंह के द्वारा छात्रों को प्रोत्साहीत किया गया था इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अनेकों प्रकार के मिलेट से बने हुए व्यंजन का स्टाल लगाया, जिसमें कोदो कुटकी,बाजरे, जौ से बने हुए लड्डू, रोटी, खिचड़ी, खीर ,अप्पे, पकोडा, इत्यादि से बने पकवान शामिल थे , इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफ़ेसर अखिलेश पाण्डेय के द्वारा फीता काटकर कायक्रम का शुभारम्भ किया गया जिसमे वरिष्ठ प्राध्यापक डाक्टर महेश वर्मा , अशोक मिश्रा डॉक्टर आई के कौशिक डाक्टर अनिल पाण्डेय ,डॉक्टर एम एम वैष्णव एवं सभी प्राध्यापक गढ़ एवं कर्मचारीगण ऊपस्थित थे महाविद्यालय के समस्त छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं मिलेट से बने हुए व्यंजनों का आनंद पूर्वक सेवन किया…..
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *