छत्तीसगढ़ की जनता विकास चाहती है,बदलाव नहीं दीपक बैज।दीपका में कांग्रेस का संकल्प शिविर आयोजित।

(कालाहीरा न्यूज)

दीपका।आज दीपका में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का वृहद आयोजन सांस्कृतिक भवन दीपका में किया गया। जिसमें कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता विकास चाहती है बदलाव नहीं,इसीलिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा फ्लाप रही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार किसानों के प्रति समर्पित है जिस कारण धन की कीमत 2640रुपए है,सरकार बनने के 2घंटे के भीतर कांग्रेस ने प्रदेश के 19लाख किसानों का 9270करोड़ रुपए माफ़ किया।724 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 4लाख से ज्यादा छात्र लाभान्वित हो रहे है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष चरण दास महंत,सांसद ज्योत्सना महंत,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,विधायक पुरषोत्तमकंवर,पूर्व विधायक बोधराम कंवर,प्रशांत मिश्रा,तनवीर अहमद,रजनीश तिवारी नगरपालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान,मदन राजपूत मंच पर उपस्थित थे।
प्रदेश में 75 सीटो के साथ सरकार बनाएगी कांग्रेस 
पत्रकारों से चर्चा करते हुवे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने और क्या कहा देखें वीडियो।

तानाखार विधानसभा प्रभारी एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का जोशीला स्वागत किया गया।इस अवसर पर उनके समर्थक मौजूद थे।

 

 

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *