मुख्यमंत्री का कल दीपका आगमन,बस स्टैंड के पास होगा कार्यक्रम।

(कालाहीरा न्यूज)

✍🏻 मनोज महतो

दीपका।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल दीपका आगमन हो रहा है,वे कल दोपहर बाद 3.30बजे सांस्कृतिक भवन दीपका नगरपालिका कार्यालय के पास कांग्रेस के संकल्प शिविर में भाग लेंगे। हालाकि इस संबंध में अभी तक कोई प्रोटोकाल जारी नही हुआ है लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वे कल पाली तानाखार ,कटघोरा और कोरबा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, जिले के प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवम कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्योत्सना महंत साथ रहेगी।
दीपिका में कार्यक्रम की पूरी तैयारी की जा चुकी है संस्कृतिक भवन में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संकल्प शिविर में उपस्थित रहेंगे।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *