3 करोड़ 3 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक के हाथों हुआ भूमिपूजन।

(कालाहीरा न्यूज)
दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका प्रांगण में आज कटघोरा विधायक पुरषोत्तम कंवर के हाथो 3करोड़ 3लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
जिसमे 9 सामुदायिक भवन 90लाख की लागत से निर्मित होना है,अन्य विकास कार्यों में रोड नाली बोर और मुख्य रूप 116बिजली खंभों के लिए राशि निर्धारित की गई है।
स्मार्ट सिटी के तर्ज पर दो पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए सेंट थॉमस और बुधवारी बाजार के पास बनाया जायेगा इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान ,पोषक दास महंत,मदन राजपूत,रामचंद्र रजवाड़े,रामकुमार कंवर,विकास शुक्ला,पूर्व प्रतिपक्ष नेता दिलीप सिंह उपस्थित थे।

9 करोड़ की लागत से भव्य ऑडिटोरियम बनेगा।

दीपका नगर पालिका परिषद कार्यालय के ठीक बाजू में कोरबा की तरह ऑडोटेरियम बनेगा जिससे बड़े बड़े कार्यक्रम आसानी से सम्पन्न हो जायेंगे।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *