हरदीबाजार।दिनांक 23/09 /2023 को अन्तर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के तहत पोषक मिलेट्स पर शास. ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार में प्राचार्य डाॅ शिखा शर्मा के निर्देशन में व्याख्यान आयोजन किया गया। जिसमे डॉ रानू राठौर ने “Healthy millets recipe”थीम पर मिलेट्स से बनने वाले व्यंजन रागी फ्रूट कस्टर्ड, कोदो अप्पे, रागी वेजिटेबल दोसा, कोदो खीर,ज्वार का अंगाकर आदि बनाने की विधि बताई गई साथ ही इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिये। प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल पांडेय ने सभी को अपनी खान-पान में शामिल करने का सुझाव दिया। उमाशंकर चन्द्रा सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र ने मिलेट्स को अपने खान-पान में शामिल करने के लिए युवाओं पर विशेष बल देते हुए कहा कि अभी आपका जीवन कि शुरुआत है और इस समय आपका शरीर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है।प्रो चन्द्रा ने “हेल्थ इज वेल्थ” पर ध्यान केंद्रित कर मिलेट्स के उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम के आयोजन मे संजीव कुमार, कल्याण सिंह सहायक प्राध्यापक एवं एम.एस.सी. वनस्पति शास्त्र के छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। जिसमें आई. क्यू.ए.सी. प्रभारी डाॅ. के. के. दुबे, डॉ एम.के. वर्मा, प्रो. के.के.चौधरी सहित सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।