न. पा. दीपका में स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

(कालाहीरा न्यूज)
 नगर पालिका परिषद दीपका में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता संबंधी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 20 सितंबर 2023 को मणिकंचन केन्द्र क्र. 01 के पास नागिन झोरकी दीपका में सभी स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित होने वाले मोबाइल मेडिकल यूनिट के टीम द्वारा स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

और निःशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया साथ ही साथ शासन के विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया एवं योजनाओं से संबंधित फॉर्म भरवाए गए। शिविर में नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षद एवं एल्डरमैन, न.पा. दीपका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी उप अभियंता प्रियदर्शनी सोनी के साथ समस्त अधिकारी कर्मचारी गण एवं नगर एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित थे। शिविर के आयोजन में मोबाइल मेडिकल यूनिट 9 कोरबा के टीम से एपीएम रजत सिंह ठाकुर, डॉ. विकास रघुवंशी, एएनएम शोभा तिर्की, लैब टेक्नीशियन पामलेश दास महंत, फार्मासिस्ट लक्ष्मीन कंवर, ड्राइवर संजय पटेल का विशेष सहयोग रहा।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *