कालाहीरा की नगरी गेवरा दीपका में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा उत्सव।

(कालाहीरा न्यूज)

दीपका।कालाहीरा की नगरी गेवरा दीपका में विश्वकर्मा पूजा केवल पूजा की तरह ही नही अपितु उत्सव के रूप में मनाया जाता है।इसी कड़ी में इस बार इसका आयोजन गेवरा स्टेडियम में किए जाने से लोगो का उत्साह दुगुना हो गया इसका अंदाज स्टेडियम में उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है।

गेवरा स्टेडियम के आसपास भव्य मेला का दृश्य जो आधीरात के बाद भी देखा जा सकता था इससे पहले खदान में पूजा होने से धूल और कीचड़ से परेशानियां होती थी

 

दूसरी तरफ खदान के परिचालन होने से भारी वाहनों का भी खतरा था इस दृष्टि से स्टेडियम में विश्वकर्मा पूजा उत्सव के रूप में मनाया गया। यहा वर्कशॉप के कर्मवीरो द्वारा आकर्षक मॉडल झांकी बनाया गया था जो आकर्षण का केंद्र रहा।

समिति द्वारा दर्शकों के लिए खिचड़ी प्रसाद का वितरण कराया गया एवम उनके मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम ओरकेशटा का आयोजन किया गया था। इसी तरह एसईसीएल दीपका में वर्कशॉप में भव्य प्रतिमा स्थापित कर इस पर्व को उत्सव के रूप में मनाया गया। स्थानीय कलाकारों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे दर्शको को भी अपनी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर दिया गया।कराओके द्वारा गीत गाकर लोगो ने मंत्रमुग्ध कर दिया। खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया ।

  

 दीपका टैक्सी स्टैंड और ऑटो स्टैंड में भी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई। जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया ।उत्सव में हजारों की भीड़ देखी गई

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *