दीपका कॉलेज में जनभागीदारी समिति का बैठक संपन्न, दानदाताओं को बनाया जायेगा समिति का सदस्य।

(कालाहीरा न्यूज)
दीपका। शासकीय महाविद्यालय दीपका में जन भागीदारी समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष पार्षद मदन राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया जिसमें दानदाताओं को समिति के सदस्य के रूप में सम्मिलित करना,महाविद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद एवम अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना आदि विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष शकील अहमद ने निशक्त बच्चो के लिए ट्राईसायकल देने का वादा किया।

कालेज की प्राचार्या डॉ शिखा शर्मा ने अध्यक्ष मदनलाल राजपूत जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और कालेज के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षों के द्वारा समिति के सदस्यों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
सभा का सफल संचालन प्रोफेसर जे,सी, देवांगन ने किया और अंत में सभा का आभार व्यक्त प्रोफेसर एस, के, राठौर जी ने किया।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *