तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल; आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

(कालाहीरा न्यूज)

दीपका।पाली केपस में तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना कटघोरा-पाली फोरलेन मार्ग पाली के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर चैतमा निवासी राजकुमार मरावी अपने दोस्त के साथ बाइक से पाली जा रहा था। इस दौरान पाली गोपालपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 और पाली पुलिस को दी।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *