गेवरा हेलीपेड के पास टैंकर पलटने से डीजल लूटने मची होड़

(कालाहीरा न्यूज)
दीपका। गेवरा हेलीपेड के पास उस समय भगदड़ मच गई जब लोग बाल्टी डिब्बा लेकर सड़क किनारे लुढ़क गए डीजल टैंकर से बहते डीजल को अपने अपने बर्तनों में भरने लगे।
डीजल से भरा टैंकर क्रमांक CG 07 CD 4728 गेवरा से कुसमुंडा की ओर हेलीपेड टीपर मार्ग से जा रहा था। गेवरा हेलीपेड से ठीक पहले मोड के पास टैंकर के पहिए सड़क किनारे बने गड्डे में घुस गए। डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर के पलटते ही डीजल सड़क पर बहने लगा। जिसके बाद गेवरा खदान कोयला लदान के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए अन्य ट्रक के चालक – परिचालक अपने-अपने वाहनों से बाल्टी निकालकर दौड़ते हुए पलटे हुए वाहन के पास आए और डीजल भरकर भागने लगे। देखते देखते डीजल लूटने वालों की भीड़ लग गई।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *