अग्निपरीक्षा में पास हुवे पार्षद,निर्भीकता से14पार्षदों के हस्ताक्षर से हुआ प्रस्ताव पास।

नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान ,प्रतिपक्ष नेता अनूप यादव एवम वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने अपना वक्तव्य दिया है।

(कालाहीरा न्यूज)
दीपका। बहुप्रतीक्षित सामान्य सभा की बैठक में नगर पालिका परिषद दीपका में 14पार्षद ही पहुंचे सभी ने ध्वनिमत से गौरव पथ से परिवहन बंद करने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने का प्रस्ताव पास किया है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि सामान्य सभा की बैठक में प्रस्ताव निरस्त करने का कोई मुद्दा सामने नहीं आया था पूर्व में जो प्रस्ताव पास किया गया था उसे निरस्त करने की कोई बात नहीं हुई बल्कि इस मुद्दे पर बात हुई की गौरव पद से भारी वाहनों का प्रतिबंध लगाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए बहरहाल दीपिका के लिए यह निर्णय बहुत बड़ी बात है। लोगों का मानना है कि नगर पालिका परिषद बनने के बाद पहली बार जनहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। लोगों का यह भी कहना था कि जिन पार्षदों को निर्भीकता से समर्थन देना था वह आज हर हाल में उपस्थित हुए 4 पार्षद अनुपस्थित थे।
जिनमे सुनील अग्रवाल उपाध्यक्ष,निशा बंजारे,सुशील गुप्ता,रोहित जायसवाल,गंगोत्री राठौर,अंजना जायसवाल,नीलकुसुम खेश शामिल है।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *