गेवरा दीपका के छात्र की अमेरिका में संदेहास्पद मौत।रात तक पहुंचेगा पार्थिव शरीर,नगर में शोक

(कालाहीरा न्यूज)
राजेश साहू, दीपका

दीपका। एसईसीएल कर्मचारी के ज्येष्ठ पुत्र की यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में

मृत्यु हों जाने की खबर मिली है।शव को दीपका लाया जा रहा है।

एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ बी.एम.एस. राव का पुत्र बी .चंद्रमौली ( बॉबी) मसूरी विश्वविद्यालय केनसास सिटी यूएसए में 22अगस्त को हो गया है जिसकी खबर घरवालों को दो दिन पहले मिली है । बताया जा रहा है कि मौत का कारण संदेहास्पद है फिलहाल घर वाले कुछ बता नही पा रहे है।
मौत किन कारणों से हुई है बाद में स्पष्ट होगा।
जानकारी मिली है कि हेलीकॉप्टर के द्वारा हैदराबाद के रास्ते से शव को रायपुर लाया जा रहा है जो देर रात तक दीपका पहुंचेगी अंत्येष्टि कल सुबह 7:00 बजे किया जाएगा। बहरहाल नगर के इस होनहार छात्र की अमेरिका में हुई मौत की खबर से दीपका वासी स्तब्ध है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *