ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » ताजा खबरे » सलमा मर्डर केस: खुदाई से मिले कंकाल का होगा डीएनए टेस्ट।

सलमा मर्डर केस: खुदाई से मिले कंकाल का होगा डीएनए टेस्ट।

(कालाहीरा न्यूज)
कोरबा। प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सनसनी फैला देने वाले कोरबा के स्थानीय न्यूज चैनल की एंकर सलमा के हत्यारों की निशानदेही पर फोरलेन सड़क को खोदकर प्राप्त किए गए कंकाल का अब डीएनए टेस्ट जाँच कराया जाएगा जबकि कपड़े और चप्पल की पहचान सलमा के घरवालों से कराई जाएगी। फ़िलहाल जब्त कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई पर पुलिस मीडिया से चर्चा करेगी
 
पूरा मामला जाने
 
दरअसल पांच साल पहले गुम हुई एंकर की गुमशुदगी और हत्या के राज से कोरबा पुलिस ने पिछले दिनों पर्दा उठाया था। मामले में पुलिस ने एंकर सलमा सुल्ताना लश्कर के प्रेमी जिम संचालक मधुर साहू और उसके दो साथी को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने अबतक के 200 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर रखा था। आरोपी लड़कियां बदलता रहता था। मृतिका एंकर सलमा सुल्तान को भी आरोपी ने प्रेम जल में फंसा रखा था।
सलमा ने जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उससे पीछा छुड़ाने के लिए 21 अक्टूबर 2018 को कोतवाली थाना क्षेत्र में मौजूद शारदा विहार के उसके घर में चुनरी में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के वक्त मधुर साहू का साथ उसके साथी जिम ट्रेनर कौशल श्रीवास ने दिया। हत्या के बाद उसके शव को एक अन्य आरोपी अतुल शर्मा के मदद से कोहडिया के पास पुरानी सड़क के किनारे दफना दिया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए मोबाइल बंद कर दिल्ली में छुप गया था।
सड़क खोद कर निकाला गया कंकाल।
 
कल ही कोरबा पुलिस के निर्देश के बाद कोरबा-दर्री मार्ग में कोहड़िया नाला के पास जेसीबी की मदद से खुदाई शुरू कराई थी। घंटो चले इस खोजी अभियान में शाम होते पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। जेसीबी में फंसकर न सिर्फ सलमा सुल्ताना का कंकाल बाहर आया बल्कि पुलिस को उसके कपड़े और चप्पल भी मिले। बहरहाल कोरबा पुलिस आज इस पूरे मामले पर फिर से मीडिया से बात कर सकते है।
Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines