ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » ताजा खबरे » नगर पालिक निगम कोरबा की फिर आईएएस को कमान ,प्रतिष्ठा ममगई होंगी निगम आयुक्त,ईडी की छापामारी

नगर पालिक निगम कोरबा की फिर आईएएस को कमान ,प्रतिष्ठा ममगई होंगी निगम आयुक्त,ईडी की छापामारी

    n

  • नगर पालिक निगम कोरबा की फिर आईएएस को कमान ,प्रतिष्ठा ममगई होंगी निगम आयुक्त,ईडी की छापामारी के बाद सुर्खियों में थे आयुक्त प्रभाकर पांडेय
  • n

(कालाहीरा न्यूज)

कोरबा। आईएएस सुश्री प्रतिष्ठा ममगई कोरबा जिले में नगर पालिक निगम कोरबा की नई आयुक्त होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शनिवार को जारी स्थानांतरण आदेश में 2018 बैच की आईएएस को निगम कमिश्नर कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है। वे अभी सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में निगम आयुक्त के पद सेवाएं दे रही थीं। साथ ही अपर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार देख रही थीं। सवा साल बाद प्रदेश के सबसे बड़े नगर पालिक निगम में शामिल कोरबा में पुनः आईएएस की पदस्थापना से नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ गति आएगी। कोरबा शहर एक नया आयाम स्थापित करेगा।

n

वर्तमान में निगम आयुक्त के पद पर सेवाएं दे रहे संयुक्त कलेक्टर प्रभाकर पांडेय जिला पंचायत सीईओ मुंगेली के पद पर पदस्थ किए गए हैं। यहां बताना होगा कि हाल ही में ईडी की टीम ने निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय के बंगले पर तड़के छापामारी की थी। अलसुबह से देर शाम तक जांच चली थी। उस दिन निगम आयुक्त नदारद थे। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। कोल स्कैम के मामलों में ईडी की जांच की रडार में कोरबा जिला शिखर पर है । इस बीच शनिवार को राज्य शासन ने निगम आयुक्त के पद पर आईएएस की पदस्थापना कर दी है। आईएएस सुश्री प्रतिष्ठा ममगई तेज तर्रार अधिकारी हैं। ऐसे में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र की जनता को उनके कार्यदक्षता का अपेक्षित लाभ मिलेगा।

nnn

n

Author:

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines