ब्रेकिंग
कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय को श्रमायुक्त का नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब  कोयला गिराने की रंजिश में मारपीट करने वाले बदमाशों को जेल; नौकरी से भी निकाला गया। कोयला गिराने की रंजिश में मारपीट करने वाले बदमाशों को जेल; नौकरी से भी निकाला गया गेवरा क्षेत्र में HMS कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न: सिद्धार्थ गौतम ने दिया संगठन सर्वोपरि का संदेश, कहा—”जरूरत पड़ी तो सबसे पहले मैं छोड़ूँगा पद” बड़ी खबर: कोल इंडिया के कर्मचारियों के खाते में आए ₹12,500, ड्रेस कोड लागू करने के लिए प्रबंधन ने जारी की भारी-भरकम राशि कोयला जगत में शोक की लहर: SECL के नवनियुक्त निदेशक अरुण कुमार त्यागी का सड़क हादसे में दुखद निधन
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन, देवसरोवर और शिव मंदिर मे आस्था का सैलाब।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन, देवसरोवर और शिव मंदिर मे आस्था का सैलाब।

(कालाहीरा न्यूज़)

✍️मनोज महतो

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन।

दीपका। काला हीरा की नगरी गेवरा दीपका मे पूरे देश की तरह हर्ष एवं उल्लास के साथ आस्था का पर्व छठ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के दोनों महत्वपूर्ण घाट मे हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित हुवे मानो आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा हो।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ महापर्व का समापन किया गया। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन व्रत और 36 घंटे का निर्जला उपवास पूर्ण हो जाएगा।

उत्तर भारत इस लोक आस्था के महापर्व छठ में डूबा हुआ है। सोमवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद आज मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन किया गया। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन व्रत और 36 घंटे का निर्जला उपवास पूर्ण हो जाएगा। व्रती महिलाएं घाटों पर खड़े होकर सूर्यदेव को जल अर्पित किये और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और जीवन में नई ऊर्जा की कामना किये।

बड़ा शिव मंदिर ऊर्जानगर गेवरा

उदयागमी अर्घ्य का महत्व
छठ का चौथा दिन उदयागमी अर्घ्य का होता है जो जीवन में प्रकाश, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य को जल अर्पित करने से आत्मबल, मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ता है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति के भाग्य और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उनके लिए यह अर्घ्य बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इससे सम्मान, सफलता और प्रगति के नए द्वार खुलते हैं

देव सरोवर प्रगतिनगर का दृश्य

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय को श्रमायुक्त का नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब 

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/मनेंद्रगढ़/गेवरा दीपका: कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ श्रमायुक्त कार्यालय