ब्रेकिंग
कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय को श्रमायुक्त का नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब  कोयला गिराने की रंजिश में मारपीट करने वाले बदमाशों को जेल; नौकरी से भी निकाला गया। कोयला गिराने की रंजिश में मारपीट करने वाले बदमाशों को जेल; नौकरी से भी निकाला गया गेवरा क्षेत्र में HMS कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न: सिद्धार्थ गौतम ने दिया संगठन सर्वोपरि का संदेश, कहा—”जरूरत पड़ी तो सबसे पहले मैं छोड़ूँगा पद” बड़ी खबर: कोल इंडिया के कर्मचारियों के खाते में आए ₹12,500, ड्रेस कोड लागू करने के लिए प्रबंधन ने जारी की भारी-भरकम राशि कोयला जगत में शोक की लहर: SECL के नवनियुक्त निदेशक अरुण कुमार त्यागी का सड़क हादसे में दुखद निधन
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » प्रदेश के प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बनवारी लाल अग्रवाल का निधन।

प्रदेश के प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बनवारी लाल अग्रवाल का निधन।

(कालाहीरा )

छत्तीसगढ़ की राजनीति में सादगी, सौम्यता और जनसेवा के प्रतीक रहे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल का आज निधन हो गया।
लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे अग्रवाल ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बनवारीलाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले उपाध्यक्ष थे।
वे कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे।


राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने जनसंघ के समय से की थी और हमेशा सादगी, ईमानदारी व निष्पक्षता को प्राथमिकता दी।


राजनीति में आने से पहले वे पेशे से वकील थे। रायपुर विश्वविद्यालय से एम.एससी., बी.एड. और एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने जनता के अधिकारों की रक्षा को अपना उद्देश्य बनाया।
उनका जनसंपर्क अत्यंत व्यापक था और वे गरीब-मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले नेताओं में गिने जाते थे।

भाजपा संगठन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
छत्तीसगढ़ के गठन के बाद उन्होंने विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष के रूप में गरिमा पूर्ण भूमिका निभाई और संसदीय परंपराओं को नई दिशा दी।

उनके निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

परिवार के अनुसार अंतिम संस्कार कोरबा के मोतीसागर पारा में किया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन हेतु उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुँच रहे हैं।

उनके निधन पर दीपका भाजपा नेताओं शोक व्यक्त किया है पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज शर्मा पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे वरिष्ठ पार्षद एवं समाजसेवी अरुणेश तिवारी, अभिषेक सिँह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दीपक जायसवाल राजू प्रजापति सूर्यकांत शर्मा अनूप यादव द्वारिका शर्मा सुजीत सिंह मुकेश जायसवाल, पार्षद अविनाश सिँह लड्डू,पूर्व पार्षद एवं अधिवक्ता रोहित जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद, दिलीप सिँह पोषदास महंत, रजनीश तिवारी, मनोज महतो, प्रशांति सिँह, भरत मिश्रा, अफजल अली, तारकेश्वर मिश्रा फाययाज अंसारी ने भी श्रद्धांजलि दी हैँ।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय को श्रमायुक्त का नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब 

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/मनेंद्रगढ़/गेवरा दीपका: कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ श्रमायुक्त कार्यालय