ब्रेकिंग
देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली वाराणसी में गूंजा कलचुरी समाज का शक्ति प्रदर्शन: 91वें स्थापना दिवस पर राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की देशभर में सराहना खाकी का खौफ: बैंक में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, हरियाणा से खींच लाई कोरबा पुलिस! सियासत की नई शुरुआत से पहले याद आए बुगल दुबे, दीपका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का धमाकेदार आगाज!’ संपादकीय: गुरु पूर्णिमा पर विशेष विचार — क्या हम कर पा रहे हैं राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान? निजी स्कूलों की मनमानी पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रहार, शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » कोरबा कुसमुंडा में बिजली चोरी के दोषी पर 1.54 लाख का जुर्माना

कोरबा कुसमुंडा में बिजली चोरी के दोषी पर 1.54 लाख का जुर्माना

(कालाहीरा न्यूज)

कोरबा। बिजली चोरी के एक गंभीर मामले में कोरबा की स्पेशल कोर्ट ने आरोपी राजेश कुमार को दोषी ठहराते हुए उस पर ₹1,54,000 का जुर्माना लगाया है। यदि वह यह अर्थदंड समय पर अदा नहीं करता है, तो उसे दो महीने की साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

यह मामला कुसमुंडा क्षेत्र के चुनचुनी गांव का है, जहां बिजली वितरण कंपनी की विजिलेंस टीम ने 2021 में राजेश कुमार को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। जांच में सामने आया कि वह 2021 वॉट की बिजली अवैध रूप से उपयोग कर रहा था।

वितरण कंपनी के अनुसार, 26 मार्च 2021 को ₹74,474 का बकाया बिल न भरने पर राजेश का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद, राजेश ने खुद से बिजली के कटे हुए तार को दोबारा जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग शुरू कर दिया। विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की पुष्टि की और ₹51,326 का जुर्माना लगाया।

लेकिन राजेश ने न तो जुर्माना अदा किया और न ही बार-बार नोटिस दिए जाने पर कोई प्रतिक्रिया दी। इसके बाद वितरण कंपनी ने विद्युत अधिनियम के तहत स्पेशल कोर्ट में याचिका दायर की।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

(कालाहीरा न्यूज़) गेवरा/बिलासपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एसईसीएल बिलासपुर इकाई ने गेवरा