ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » गले में पट्टा, कुत्ते जैसा चलाया फिर फर्श भी चटवाया… टारगेट नहीं पूरा होने पर कंपनी ने कर्मचारियों को दी सजा?

गले में पट्टा, कुत्ते जैसा चलाया फिर फर्श भी चटवाया… टारगेट नहीं पूरा होने पर कंपनी ने कर्मचारियों को दी सजा?

केरल के कोच्चि से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक निजी मार्केटिंग फर्म में कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कुत्तों की तरह घुटनों के बल रेंगने के लिए मजबूर किया गया। उनके गले में पट्टा बांधकर अपमानित किया गया, मानो वे इंसान नहीं बल्कि जानवर हों।

पूर्व मैनेजर ने किया वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कंपनी के एक पूर्व मैनेजर ने चार महीने पहले शूट किया था, जो अब कंपनी छोड़ चुका है। पुलिस के अनुसार, मैनेजर का कंपनी के मालिक से विवाद था। उसने यह वीडियो नए प्रशिक्षुओं के साथ शूट किया और दावा किया कि यह ट्रेनिंग का हिस्सा है। हालांकि, दृश्य बेहद अपमानजनक और अमानवीय हैं।

कपड़े उतरवाने तक की सजा

एक अन्य वीडियो में कर्मचारियों को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसे कथित रूप से टारगेट पूरा न करने की सजा के रूप में दिखाया गया है। कुछ कर्मचारियों ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि जो लोग टारगेट हासिल नहीं कर पाते, उन्हें इसी तरह सजा दी जाती है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर