ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » ताजा खबरे » गेवरा कंज्यूमर सोसायटी के द्वारा रसोई गैस वितरण व्यवस्था हुई धराशाई

गेवरा कंज्यूमर सोसायटी के द्वारा रसोई गैस वितरण व्यवस्था हुई धराशाई

(कालाहीरा न्यूज़)
दीपका -गेवरा। एसईसीएल की गेवरा और दीपिका क्षेत्र सहित आसपास के बसाहट गांव दीपिका नगर के नागरिकों को गेवरा कंज्यूमर सोसायटी के माध्यम से रसोई गैस वितरण की सुविधा प्राप्त होती है। लेकिन हाल ही में इस वितरण प्रणाली में गंभीर अनियमितताएँ देखी जा रही हैं।

सृष्टिधर तिवारी सदस्य कल्याण समिति

कोयला मज़दूर सभा (HMS) ने बताया कि पिछले कई दिनों से उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि लोगों को एक महीने से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, बावजूद इसके उनके घरों तक रसोई गैस नहीं पहुँच रही है।
 
इस समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है और एसईसीएल प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप की माँग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।
उन्होंने एसईसीएल गेवरा प्रबंधन से आग्रह किया है कि इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान लें और रसोई गैस वितरण की बाधित व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाएँ, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
अपनी पत्नी के साथ चुनाव प्रचार करते अली
Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर