ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » दीपका » चोरी के कपड़े पहनकर घूमना दंपत्ति को पड़ा भारी, कपड़ा चोर दंपत्ति आए पुलिस की गिरफ्त में

चोरी के कपड़े पहनकर घूमना दंपत्ति को पड़ा भारी, कपड़ा चोर दंपत्ति आए पुलिस की गिरफ्त में 

(कालाहीरा न्यूज़)

 जांजगीर। जिले के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले दंपती ने पहले एसडीओ के सूने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़ा और आलमारी में रखे जेवर, कपड़े सहित अन्य सामानों की चोरी की, इधर चोरी के सप्ताह भर बाद आरोपी चोरी के कपड़े पहन घूम रहे थे। पहचान होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जांजगीर के हसदेव विहार कालोनी में हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ डीएन खलखो का मकान है, यहां उनका परिवार रहता है। क्रिसमस पर वे अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गृहग्राम अम्बिकापुर चले गए। इसी बीच अज्ञात चोर उनके सूने मकान में पहुंचे और पीछे का दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर रखे समानों की चोरी कर ले गए। 4 जनवरी वह परिवार के साथ घर वापस लौटे तो घर के बगल का दरवाजा टूटा था, वहीं कमरे के अंदर रखी अलमारी का सामान बिखरा था। एसडीओ ने कॉलोनी के अटल आवास में रहने वाले ओमप्रकाश पर शंका जाहिर भी की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही ओमप्रकाश करियारे (49 साल) और जामबाई करियारे (42 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उन्होंने सूने मकान में चोरी करने की बात कबूल की।
Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर