पटवारियों के बाद अब तहसीलदार भी हड़ताल पर, कोर्टरूम में नायब तहसीलदार से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल

( कालाहीरा न्यूज )

छत्तीसगढ़ में जारी पटवारियों की हड़ताल के बीच अब प्रदेश के नायब तहसीलदार और तहसीलदारों ने भी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के तमाम अधिकारी कल यानी 10 जुलाई से तीन दिनों की हड़ताल पर जा रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा और सचिव अविनाश चंपावत को ज्ञापन सौंपा है।

बता दें कि महासमुंद में नायब तहसीलदार को कार्यालय में कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद प्रदेशभर के तहसीलदार आक्रोश में है। इसके पहले ही प्रदेश भर के पटवारी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं अब प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी हड़ताल पर जा रहे हैं, जिससे राजस्व विभाग के सभी काम प्रभावित होंगे।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *