ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसी सजा…मोबाइल लूट के मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसी सजा…मोबाइल लूट के मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास, जानिए पूरा मामला

दोषियों ने युवक पर चाकू से हमला करने के बाद उससे 13000 रुपए का मोबाइल लूट लिया था, इसके बाद से मामले की चल रही थी सुनवाई

(कालाहीरा न्यूज)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रापुर में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। दरअसल, मोबाइल लूट के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। गुढि़यारी थाना क्षेत्र में साल 2022 में हुई मोबाइल लूट की घटना के दोषियों को संभवत: पहली बार ऐसी सजा देने का फैसला लिया गया है। दोषियों ने युवक पर चाकू से हमला करने के बाद उससे 13000 रुपए का मोबाइल लूट लिया था।

जानकारी के अनुसार आरोपी शेख शब्बीर उर्फ बाबू और आशीष मिर्झा उर्फ लियान उर्फ बाबू ने सितंबर 2022 में मॉर्निंग वॉक पर निकले देवेंद्र साहू से चाकू की नोंक पर रेडमी कंपनी का मोबाइल लूट लिया था। जिसके बाद गुढियारी थाना में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई थी। पूरे मामले की सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने दोनों आरोपियों को लूट और शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines