Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » गोपाल मोदी बने कोरबा भाजपा जिलाध्यक्षमनोज शर्मा के स्थान पर हुई नियुक्ति।

गोपाल मोदी बने कोरबा भाजपा जिलाध्यक्षमनोज शर्मा के स्थान पर हुई नियुक्ति।

(कालाहीरा न्यूज)

कोरबा दीपका।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी ने आदेश जारी कर श्री गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी दीपका निवासी मनोज शर्मा के पास थी। श्री मोदी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जनदीश रामु रोहरा द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि यह नियुक्ति पार्टी के सांगठनिक मजबूती के उद्देश्य से की गई है। इस बदलाव की जानकारी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं जिला इकाई को भी भेजी गई है।

बताया जा रहा है कि गोपाल मोदी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं और उनकी संगठनात्मक क्षमताओं के आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छ.ग.की युवती का न्यूड वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला:दिल्ली के युवक ने इंस्टाग्राम से फंसाया, ब्लैकमेल कर मांगे 1 लाख, नहीं देने पर वायरल किया।

(कालाहीरा न्यूज) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल्ली के एक युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर