Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » दूधवाले के साथ पत्नी का अफेयर! अवैध संबंध के शक में पति ने कर दिया ये बड़ा कांड, होने लगी चारों तरफ चर्चा…..

दूधवाले के साथ पत्नी का अफेयर! अवैध संबंध के शक में पति ने कर दिया ये बड़ा कांड, होने लगी चारों तरफ चर्चा…..

बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां तालापारा में दूध बेचने आए युवक पर एक अन्य युवक ने चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है जिसका वीडियो फुटेज अब सामने आ चुका है।

जानकारी के मुताबिक पिरैया निवासी जयपाल रोज़ाना की तरह तालापारा में दूध बेचने आया था। इसी दौरान तालापारा निवासी मोहम्मद मोबिन ने उस पर अचानक धारदार चापड़ से हमला कर दिया। मोबिन ने जयपाल के सिर और गर्दन पर कई बार वार किए जिससे वह लहूलुहान हो कर गिर पड़ा।

बताया जा रहा है कि आरोपी मोबिन को शक था कि जयपाल के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं और इसी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसी शक में मोबिन ने वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल जयपाल को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोबिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

गोपाल मोदी बने कोरबा भाजपा जिलाध्यक्षमनोज शर्मा के स्थान पर हुई नियुक्ति।

(कालाहीरा न्यूज) कोरबा दीपका।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह