कालाहीरा लोकतंत्र उत्सव दीपका
मनोज महतो
दीपका में आज भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक सरोज पांडे ने रोड शो करके भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत को जिताने की अपील की उन्होंने नगर के विकास के लिए भाजपा को जरूरी बताया।
रोड शो की शुरुआत कटघोरा रोड दीपका से हुई और भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
सरोज पांडे का जगह-जगह स्वागत किया गया इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा भी थे।
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी राकेश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष संतोषी दीवान, वार्ड पार्षदों सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
